कतरास-बाघमारा की खबरें:-

कतरास-बाघमारा की खबरें:-

अलग-अलग जगहों पर हुई दुर्घटना में दो की मौत

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):
मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को अलग-अलग दो रेल दुर्घटनाओं में ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत हो गई।
पहली घटना: खरखरी हॉल्ट के पास युवक की मौत
महुदा-खानुडीह रेलखंड के बीच खरखरी हॉल्ट से महुदा की ओर पोल संख्या 340/BG-16 एवं 341/BG-1 के बीच घाटी में सुबह करीब 10:00 बजे खानुडीह-भोजुडीह मेमो ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मधुबन न्यू कॉलोनी निवासी दिवाकर तिवारी के 45 वर्षीय पुत्र दिलीप तिवारी के रूप में हुई। सूचना मिलने पर खानुडीह स्टेशन मैनेजर आर.के. चौधरी, महुदा आरपीएफ इंस्पेक्टर कुमार राजीव, सब इंस्पेक्टर मीणा कुमारी और कांस्टेबल पी.के. पांडेय मौके पर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे बाद 11:38 बजे शव को ट्रैक से हटाकर लाइन क्लियर की गई। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेजा गया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।परिजनों ने शव अंतिम संस्कार तेलमोच्चा ब्रिज स्थित दामोदर नदी में किया गया।बताया जा रहा है कि दिलीप तिवारी देवघर में पत्नी व 2 बच्चों के साथ रहता था और लगभग 1 महीने से माता-पिता के पास मधुबन आया था। वह देवघर के एक स्कूल में शिक्षक था और कैंसर पीड़ित था।

वहीं दूसरी घटना धनबाद-चंद्रपुरा रेलखंड पर महेशपुर सायलो प्लांट के समीप पोल संख्या 19/24-26 के बीच हुई। यहां शनिवार दोपहर करीब 24 वर्षीय एक युवक का शव ट्रेन से कटा हुआ पाया गया।सूचना पर PWI कर्मचारी श्रीनाथ रवानी, नरेश कुमार महतो और आरपीएफ कांस्टेबल अनूप कुमार पहुंचे और शव को ट्रैक से हटाकर लाइन क्लियर कराई। शाम 5:30 बजे मधुबन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई और काफी मशक्कत के बाद देर शाम को शव की पहचान मंडल केंदुआडीह निवासी जय प्रकाश यादव के 21 वर्षीय पुत्र विकी यादव की रूप हुई है। इस संबंध में थाना प्रभारी शुभम कुमार ने बताया कि दोनों मामले प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रहे हैं। परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
—————————————
फोरलेन पर स्विफ्ट ने खड़ी पिकअप में मारी टक्कर
कतरास:
महुदा-राजगंज फोरलेन पर नारायणधौड़ा के समीप शनिवार शाम भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में दर्जनों लोग बाल-बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार, शाम करीब 6:00 बजे बोकारो से कतरास की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर JH 09 AD 8718 तेज गति से आ रही थी। इसी दौरान सड़क पर अचानक एक कुत्ते को बचाने के चक्कर में चालक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़ी पिकअप वैन JH 15 Y 2669 को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्विफ्ट डिजायर गाड़ी के परखचे उड़ गए। गनीमत रही कि हादसे के समय पिकअप वैन का चालक गाड़ी खड़ी कर चाय पी रहा था।
सूचना मिलने पर मधुबन पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस पिकअप वैन को थाने ले आई। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पिकअप वैन को छोड़ दिया गया। वहीं स्विफ्ट डिजायर का चालक घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top