कर्मा पर्व की खुशियां मातम में बदलीं, नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत
डीजे न्यूज, पीरटांड़ (गिरिडीह) : डुमरी थाना क्षेत्र के खुदिसार पंचायत अंतर्गत बहादुरपुर गांव में मंगलवार को दर्दनाक हादसे में आठ वर्षीय बच्ची की खाखसवा नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान दिनेश यादव की पुत्री लाडली कुमारी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, लाडली कुमारी अपनी सहेलियों के साथ कर्मा पर्व को लेकर नदी में डाला उठाने गई थी। इसी दौरान वह नदी के गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। बच्ची को डूबता देख उसकी सहेलियों ने शोर मचाते हुए घटना की जानकारी उसके स्वजनों को दी।
सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में नदी पहुंचे और बच्ची को पानी से बाहर निकाला। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। कर्मा पर्व की तैयारियों के बीच हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बाद में स्वजनों ने बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया।