करम महोत्सव का आयोजन
डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद:
आदिवासी कुड़मी समाज की ओर से रविवार को नई दिल्ली स्थित विनोद नगर में करमा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें नई दिल्ली एनसीआर में रहने वाले कुड़मी समाज के झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा असम आदि राज्यों के सैकड़ो महिला पुरुषों ने भाग लिया। लोगों ने पारंपरिक करमा नृत्य गीत प्रस्तुत कर अपनी संस्कृति को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।