क्रीड़ा मंच के जिलाध्यक्ष ने लिया पूर्व विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी
डीजे न्यूज, धनबाद: भाजपा क्रीड़ा मंच के जिलाध्यक्ष व किसान मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी सुरेश महतो ने धनबाद में इलाजरत सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो के स्वास्थ्य की जानकारी लेने रविवार को अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से पूर्व विधायक के स्वास्थ्य के बारे में आवश्यक जानकारी ली। इस दौरान वह पूर्व विधायक से भी मिले। उन्होने पूर्व विधायक के जल्द स्वास्थ लाभ की कामना की। उनके साथ क्रीड़ा भारती के नगर अध्यक्ष राजशेखर सिंह, उपाध्यक्ष हेमंत कुमार आदि भी थे।