ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर पचम्बा थाना में मंथन, जुलूस के रूट चार्ट पर बनी रणनीति

ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर पचम्बा थाना में मंथन, जुलूस के रूट चार्ट पर बनी रणनीति

डीजे न्यूज, गिरिडीह : आगामी ईद मिलाद-उल-नबी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पचम्बा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पचम्बा थाना के इंस्पेक्टर ज्ञान रंजन कुमार एवं थाना प्रभारी राजीव कुमार मौजूद रहे। इस दौरान पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

बैठक में ईद मिलाद-उल-नबी के अवसर पर निकलने वाले जुलूस के रूट चार्ट पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने जुलूस के दौरान आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निर्देशों के पालन को लेकर भी जानकारी दी।

इंस्पेक्टर ज्ञान रंजन कुमार एवं थाना प्रभारी राजीव कुमार ने उपस्थित लोगों से पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे क्षेत्र की शांति एवं विधि-व्यवस्था प्रभावित हो।

बैठक में मौजूद लोगों ने भी पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन को सहयोग करने का भरोसा दिलाया। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शांति समिति के सदस्यों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top