हंटर इलेवन की खिताबी जीत, बलिहारी को हराया

हंटर इलेवन की खिताबी जीत, बलिहारी को हराया

डीजे न्यूज, राजगंज: बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम बागदाहा में आयोजित लक्ष्मण महतो मेमोरियल फुटबॉल  टूर्नामेंट के खिताब पर  हंटर इलेवन ने कब्जा जमा लिया। रविवार को खेले खेले गए फाइनल मुकाबले में विजेता टीम ने संघर्ष क्लब बलिहारी को 4-3 से पराजित किया। तीसरे स्थान पर वन एइट एवं चतुर्थ स्थान पर बी एस ब्यायज की टीम रही।

फाइनल मैच के पूर्व खिलाड़ियों से संरक्षक हलधर महतो, मुखिया बाबूलाल महतो, पंसस धनंजय प्रसाद महतो ने परिचय प्राप्त किया। विजेता व उप विजेता टीम के कप्तान को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मैन ऑफ द मैच मंगल टुडू एवं मैन ऑफ द सीरीज का खिताब छोटे मरांडी को दिया गया।
सफल बनाने में रामचंद्र महतो,सुशील गोप, तुलसी प्रसाद महतो, मुरलीधर महतो, बिरेन्द्र सिंह, रामलाल मूर्मू, राम प्रसाद हांसदा, संतोष कु महतो, मनोज कुमार हांसदा, यमुनेश्वर महतो , रमेश कुमार महतो, एतवारी महतो, मास्टर हेम्ब्रम ,जितेन्द्र शर्मा,विकास कुमार महतो,परिमल महतो आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top