गोमो और बोकारो की टीम अगले चक्र में

गोमो और बोकारो की टीम अगले चक्र में

डीजे न्यूज, धनबाद: बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम मुरलीडीह में सुपर कप फुटबॉल का पहले राउंड का चौथा और पांचवा मैच रविवार को खेला गया।
पहला राउंड का चौथा और आज का पहला मैच रॉय ब्रदर्स दूग्दा एवं आर्यन क्लब लालूडीह गोमो के बीच खेला गया ।  दोनों टीमो ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया । हाफ टाइम से पहले गोमो के खिलाड़ी ने पहला और दूसरा गोल मार कर टीम को बढ़त दिला दी। दूग्दा के खिलाड़ियों ने एक गोल मारकर टीम को बराबरी पर लाने का प्रयास किया। हाफ टाइम के बाद  गोमो के खिलाड़ी ने एक  शानदार गोल मारकर टीम को 2-1  से मुकाबले को जीतकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश दिलाया।
दूसरा मैच अल्टा  अकैडमी बोकारो और बाबा 11 सेवाग्राम के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों ने खेल के बीच कई अच्छे-अच्छे मूव बनाएं इसके बावजूद मध्यांतर के पहले तक गोल नहीं हो पाया। मध्यांतर के बाद  बोकारो के खिलाड़ी ने एक गोल मार कर 1-0 से मुकाबले को जीत कर अगले राउंड में प्रवेश किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top