विकास कार्यों को धरातल पर उतारना प्राथमिकता है : राज सिन्हा

विकास कार्यों को धरातल पर उतारना प्राथमिकता है : राज सिन्हा

डीजे न्यूज, धनबाद:
झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने शनिवार को धनबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर विकास योजनाओं एवं विद्यालय भवनों के निर्माण कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया।
शिलान्यास किए गए कार्यों में शैक्षणिक संस्थानों के भवन निर्माण एवं आधारभूत संरचनाओं के विकास से जुड़ी योजनाएं प्रमुख हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना तथा संबंधित संस्थानों की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना है।
इस अवसर पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि “किसी भी क्षेत्र का वास्तविक विकास तभी संभव है, जब विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। विद्यालय केवल शिक्षा प्राप्त करने का स्थान नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य निर्माण की नींव होते हैं। इसलिए शिक्षा से जुड़ी आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करना हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है।”
जनता की आवश्यकताओं और स्थानीय समस्याओं को ध्यान में रखते हुए योजनाओं को स्वीकृति दिलाने से लेकर उनके क्रियान्वयन तक निरंतर पहल की जा रही है।
विधायक ने कहा कि “मेरे लिए शिलान्यास केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता के प्रति जवाबदेही और विकास के संकल्प की शुरुआत है। हमारी कोशिश है कि आज जिन योजनाओं की आधारशिला रखी जा रही है, वे शीघ्र पूर्ण होकर आम नागरिकों, विद्यार्थियों और आने वाली पीढ़ियों के लिए उपयोगी साबित हों।”

इन योजनाओं का हुआ शिलान्यास

बाल सुधार गृह धनबाद मे परिसर विकास एवम अतिरिक्त भवन निर्माण कार्य,
कुम्हारपट्टी प्राथमिक विधालय ,
प्राथमिक विद्यालय कुसुंडा।प्राथमिक
विधालय केंदुआडीह, मध्य विधालय हीरापुर हटिया,
मिडिल स्कूल, पुटकी 10 नंबर।
प्लस-2 हाई स्कूल, पुटकी।
मिडिल स्कूल, चिरुडीह। सहित अन्य विद्यालयों
मे अतिरिक्त भवन इत्यादी निर्माण कार्य।
मौके पर मंडल अध्यक्ष इंद्रभुषन कुशवाहा, रंजय सिंह, मौसम सिंह, रवि सिन्हा, संतोष पासवान, वार्ड पार्षद निसार आलम, राजेश गुप्ता, सदानंद बरणवाल, कपिलदेव पासवान, दीपक गुप्ता, सतीश रजक, पूर्व मुखिया छोटू रविदास,सचिन पासवान, विक्की रवानी, शिवनंदन पासवान,राजीव महतो सहित सैंकड़ो स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top