कोयलांचल पत्रकार संघ के निर्वाचित पदाधिकारी हुए सम्मानित
समाज का सशक्त स्तंभ हैं पत्रकार: मेयर संजीव
डीजे न्यूज, धनबाद: कोयलांचल पत्रकार संघ केन्द्रीय कार्यालय शालीमार फुसबंग्ला में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मेयर संजीव सिंह ने संघ के संगठनात्मक चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
मेयर संजीव सिंह ने कहा कि पत्रकार समाज का एक सशक्त स्तंभ हैं, जो निडरता एवं निष्पक्षता के साथ जनहित से जुड़े मुद्दों को उजागर करने का कार्य करते हैं। उन्होंने पत्रकारों की निडरता, उनके महत्वपूर्ण कार्यों एवं समाज के प्रति उनकी भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि संगठन पत्रकारों के हितों की रक्षा के साथ-साथ समाज के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार एवं संगठन से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने समारोह को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाई।