उम्मीद की किरण’ शिविर में 50 दिव्यांगों को मिले कृत्रिम अंग

Advertisements

उम्मीद की किरण’ शिविर में 50 दिव्यांगों को मिले कृत्रिम अंग

डीजे न्यूज, गिरिडीह : रोटरी क्लब गिरिडीह ग्रेटर द्वारा सामाजिक दायित्वों के तहत आयोजित तीन दिवसीय नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर ‘उम्मीद की किरण’ का सफल समापन हुआ। श्री महावीर सेवा संस्थान, कोलकाता के सहयोग से बजरंग चौक स्थित ईश्वर स्मृति भवन में आयोजित इस शिविर ने दर्जनों दिव्यांगों के जीवन में नई उम्मीद जगा दी।

शिविर में कुल 65 लोगों का पंजीकरण हुआ, जिनमें से 50 दिव्यांगों को कृत्रिम पैर/हाथ लगाए गए। इसके अतिरिक्त 4 लोगों को व्हीलचेयर, 7 को वैशाखी, 2 को छड़ी और 2 को वॉकर प्रदान किए गए।

इस शिविर का लाभ गिरिडीह के अलावा गोड्डा, जामताड़ा, देवघर, धनबाद, बोकारो एवं पश्चिम बंगाल के वीरभूम से आए लोगों ने उठाया।

समापन कार्यक्रम में ‘लंगटा बाबा स्टील प्राइवेट लिमिटेड’ के निदेशक सूरज साव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने रोटरी क्लब के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

शिविर को सफल बनाने में संयोजक सीए दीपक सोंथालिया, विकाश शर्मा, सुजय राज गुप्ता एवं सचिव सीए रवि गाडिया सहित कई सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सहयोगी सदस्यों में ई. अजय कुमार गुप्ता, राजेंद्र तरवे, सीए आकाश रौशन, सीए ब्रह्मदेव प्रसाद, रंजीत लाल, सीए सुमित अग्रवाल, मनीष कुमार, अमित कुमार, दीपक चिरानीया, राजन कुमार, अनिल मिश्रा, सीए राकेश कुमार, सीए प्रवीण कुमार, सुदीप्तो समान्ता, गौरव सिंघानिया, ज्योति प्रकाश गुप्ता, अभिषेक छापरिया सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

तकनीकी सेवाएं महावीर सेवा सदन के डॉ. कौलिक घौराई एवं उनकी टीम—रामजी राय, राजेश हनवल, इसराफिल खान एवं मोहम्मद नौशाद—द्वारा प्रदान की गईं। साथ ही अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति (सृजन शाखा) की अध्यक्षा प्रिया जैन, निकी गाडिया एवं Tufcon TMT का विशेष सहयोग रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top