हेमंंत ने माता रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए की जादोपटिया अनुष्ठान
विशेश्वर चित्रकार ने जादोपटिया अनुष्ठान के तहत पारंपरिक चित्रों के माध्यम से मृत्यु से जुड़ी कथाओं का किया वर्णन क
डीजे न्यूज, नेमरा(रामगढ़) : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर अपनी माता स्व. रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए जादोपटिया अनुष्ठान किया। अपनी दिवंगत माता के मृत्यु उपरांत तीसरे दिन श्राद्धकर्म के पारंपरिक संस्कार के तहत जादोपटिया अनुष्ठान संपन्न हुआ। विशेश्वर चित्रकार ने जादोपटिया अनुष्ठान के तहत पारंपरिक चित्रों के माध्यम से मृत्यु से जुड़ी कथाओं का वर्णन किया। इसके अलावा परंपरा अनुसार तीन नहान (स्नान) का विधान भी किया गया। इस अनुष्ठान में मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन सहित उनके पारिवारिक सदस्यगण सम्मिलित रहे।