सुदेश महतो आज पीरटांड़ में दरी पर लगाएंगे चौपाल

सुदेश महतो आज पीरटांड़ में दरी पर लगाएंगे चौपाल

चार हजार कार्यकर्ताओं के जुटने का दावा

डीजे न्यूज, गिरिडीह : आजसू पार्टी की ओर से 11 अक्टूबर को पीरटांड़ प्रखंड के नावाडीह स्थित जमुआ मैदान में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो ग्रामीणों के बीच दरी पर बैठकर सीधे संवाद करेंगे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को अपनी समस्याएं रखने और क्षेत्र के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की टीम ने जमुआ मैदान पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान मंच निर्माण, बैठने की व्यवस्था और अन्य तैयारियों का जायजा लिया गया।

आजसू जिलाध्यक्ष गुड्डू यादव और युवा जिला प्रभारी उत्कर्ष महतो ने बताया कि कार्यक्रम में सुदेश महतो, गिरिडीह सांसद समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। उन्होंने कार्यक्रम में करीब चार हजार कार्यकर्ताओं के पहुंचने का दावा किया।

पार्टी नेताओं के अनुसार, जनसंवाद का उद्देश्य ग्रामीणों से सीधा जुड़ाव स्थापित करना और उनकी समस्याओं को सुनना है। पारंपरिक मंच से भाषण देने के बजाय दरी पर बैठकर बातचीत की व्यवस्था की गई है, ताकि ग्रामीण सहजता से अपनी बात रख सकें। कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

मौके पर मिराज आलम, धीरज बरनवाल, केशव पाठक समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top