उपायुक्त ने पीरटांड़ के दो मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

उपायुक्त ने पीरटांड़ के दो मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

डीजे न्यूज, पीरटांड़, गिरिडीह : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के कार्यों की प्रगति और मतदान केंद्रों की स्थिति का जायजा लेने शनिवार को गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव पीरटांड़ पहुंचे। उन्होंने मांझीडीह और हरलाडीह स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से एसआइआर के तहत चल रहे कार्यों की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मतदान केंद्रों की स्थिति का जायजा लिया और मतदाता सूची से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। इस दौरे का उद्देश्य एसआइआर से जुड़े कार्यों को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना और मतदान केंद्रों की स्थिति का आकलन करना था।

मौके पर अंचल अधिकारी ऋषिकेश मरांडी, राजू साव समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top