भाजपा स्थापना दिवस को लेकर झरिया में तैयारियाँ तेज विधायक रागिनी ने मंडल अध्यक्षों को सौंपा पार्टी ध्वज

Advertisements

भाजपा स्थापना दिवस को लेकर झरिया में तैयारियाँ तेज

विधायक रागिनी ने मंडल अध्यक्षों को सौंपा पार्टी ध्वज

डीजे न्यूज, धनबाद: आगामी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर झरिया विधानसभा क्षेत्र में तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में रविवार को झरिया के बिहार बिल्डिंग कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर रणनीति बनाई गई।
झरिया की विधायक रागिनी सिंह ने सभी मंडल अध्यक्षों को पार्टी का पवित्र ध्वज प्रदान किया।
विधायक रागिनी ने स्थापना दिवस के दिन अपने-अपने क्षेत्रों के घरों की छतों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर पार्टी का ध्वज फहराकर इस गौरवशाली दिवस को उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह दिन पार्टी के सिद्धांतों, विचारधारा एवं राष्ट्र सेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण अवसर है।

विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से राष्ट्रहित, जनसेवा और विकास के प्रति समर्पित रही है। स्थापना दिवस के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को आम जनता तक पहुँचाने का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस को भव्य एवं सफल बनाने का संकल्प लिया तथा अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top