कोयला भवन मुख्यालय में एमएसई विक्रेता सम्मेलन का आयोजन
डीजे न्यूज, धनबाद: एमएम विभाग की ओर से धनबाद स्थित बीसीसीएल मुख्यालय में सोमवार को एमएसई विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य खरीद और भुगतान प्रक्रियाओं से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करते हुए योग्य विक्रेताओं और बोलीदाताओं के साथ आपसी सहयोग और संवाद को मजबूत करना था। सम्मेलन की अध्यक्षता महाप्रबंधक/मुख्यालय प्रमुख (एमएम) आनंद कुमार ने की।
कार्यक्रम ने बीसीसीएल की खरीद प्रक्रियाओं के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। पारदर्शिता, दक्षता और व्यापार करने में सुगमता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। विक्रेताओं के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए टी-रीडीएस पर एक सत्र भी आयोजित किया गया।
मौके पर महाप्रबंधक (कार्यकारी) आरके सिन्हा, महाप्रबंधक (ई एंड एम) आईपी सिंह, महाप्रबंधक (सिस्टम) डीपी मिश्रा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों के विक्रेताओं ने भाग लिया।