कला संकाय में शक्ति कालेज का बेहतर प्रदर्शन
डीजे न्यूज, सिजुआ (धनबाद) :
इंटरमीडिएट कला संकाय की परीक्षा में शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ का परिणाम 93 प्रतिशत रहा। परीक्षा में शामिल 763 परीक्षार्थियों में से 708 ने सफलता हासिल की है। इनमें 333 विद्यार्थी प्रथम, 361 ने द्वितीय तथा 14 ने तृतीय स्थान हासिल किया है।
445 अंक लाकर अन्नू कुमारी ने कॉलेज टापर होने का गौरव हासिल किया है। श्रृति कुमारी ने 420, अनामिका चंद्रा ने 417, सानिया कुमारी ने 416 तथा प्रीति कुमारी ने 414 अंक लाकर क्रमशः द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ व पंचम स्थान पर रही। प्राचार्य डा. अरुण कुमार महतो, प्राध्यापक, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने सभी को बधाई दी है।