खान और खनिज विधेयक देश के संघीय ढांचे पर केंद्र का  हमला : माकपा

खान और खनिज विधेयक देश के संघीय ढांचे पर केंद्र का  हमला : माकपा

डीजे न्यूज, रांची: माकपा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि खान और खनिज विधेयक देश के संघीय ढांचे पर केंद्र का हमला है। कहा है कि
माकपा ने पहले ही संसद में बिना चर्चा कराए राज्यों के अधिकारों को पंगु बनाने वाले  इस विधेयक का तीखा विरोध किया था। इस विधेयक से झारखंड जैसे खनिज संपदा वाले राज्यों की आर्थिक स्थिति केवल खराब ही नहीं होगी बल्कि सामाजिक सुरक्षा के लिए होने वाले खर्च पर भी संकट आ जाएगा।  इस विधेयक के कानून बनते ही खनिजों पर अतिरिक्त शेष के माध्यम से मिलने वाला पैसा राज्य को नहीं मिल पाएगा।
माकपा झारखंड विधानसभा से इस विधेयक के खिलाफ पारित संकल्प का समर्थन करती है।
माकपा राज्य के सभी लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष पार्टियों से अपील करती है की केंद्रीय सरकार के इस विधेयक का सड़कों पर उतर कर विरोध जारी रखें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top