केंद्र सरकार की विकास यात्रा को आमजनों तक पहुंचाएगी भाजपा

Advertisements

केंद्र सरकार की विकास यात्रा को आमजनों तक पहुंचाएगी भाजपा

डीजे न्यूज, धनबाद: भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर की बैठक सोमवार को जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष श्रवण राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन महामंत्री रुपेश सिन्हा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री मानस प्रसून ने किया।
बैठक में सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित किया गया।
बैठक में धनबाद महानगर के नवनियुक्त जिला प्रभारी  रांची के पूर्व उप महापौर  संजीव विजय वर्गीय उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि 12 वर्षों विश्वास, विकास और संकल्प के वादों को लेकर 5 जून से लेकर 21 जून तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता में जाने का काम करेंगे और झारखंड प्रदेश में 2029  के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराने का काम करेंगे। मंडल स्तर से लेकर जिला स्तर तक की योजनाओं की जानकारी आम लोगों के बीच बताने की जरूरत है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत जनप्रतिनिधि को मंडल में जाकर प्रवास करना है और लोगों को जागरूक करने का काम करना है। दूसरा कार्यक्रम धनबाद जिला में प्रबुद्ध नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री के कार्यों को बताने का काम करेंगे। तीसरा पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम से लगाने का काम करेंगे और इसकी देखभाल भी करनी है। इसके उपरांत स्वच्छता अभियान है। पांचवा प्रगति पथ यात्रा। विशेष जन संपर्क अभियान के तहत  16 जून को मंडल एवं जिला स्तर पर बैठक करना प्रदर्शनी लगाना और मोदी की कार्य योजनाओं को बताना। प्राकृतिक खेती करने पर कार्यशाला लगाना। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस  कार्यशाला लगाकर लोगों को योगासन और उसका लाभ उठाएं एवं स्वस्थ रहें।

इस बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सरवन राय ने कहा कि आम जनता को विकास कार्यों को पहुंचने का काम बूथ स्तर से लेकर और जिला स्तर तक के कार्यकर्ताओं को करना है ।

इस कार्यक्रम हेतु प्रदेश ने कार्यक्रम के लिए जिला महामंत्री रुपेश सिन्हा को *संयोजक* और महेश पासवान,रीता प्रसाद यादव, बच्चा गिरी को *सह संयोजक* नियुक्त किया है ।
इस बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजकुमार अग्रवाल,संजीव अग्रवाल जिला पदाधिकारी वीरेंद्र हसदा,अजय निषाद,प्रियंका देवी,रीता प्रसाद  बच्चा गिरी,कंचन चौरसिया,मौसम सिंह,सत्येंद्र मिश्रा, शिवांश श्रीवास्तव,नित्यानंद मंडल, अनिल सिन्हा, शेखर सिंह, पुरुषोत्तम रंजन, प्रियरंजन,नरेंद्र त्रिवेदी योगेंद्र यादव, राजाराम दत्त, हुलास दास रंजय सिंह,सनी रवानी, इंद्र भूषण कुशवाहा, बसंती देवी, मनोज गुप्ता अवधेश साहू,सुनील पासवान,अजय दास,सुभाष महतो,सूरज देव मिश्रा, कृष्ण महतो आदि मंडल के प्रभारी मंडल के महामंत्री मंडल के टोली सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top