कांग्रेसियों ने जलाया सांसद ढुलू का पुतला

कांग्रेसियों ने जलाया सांसद ढुलू का पुतला

डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): सांसद ढुलू महतो द्वारा कांग्रेस नेताओं के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में झरिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।

इंदिरा चौक, झरिया में कोंग्रेसियों ने सांसद ढुलू महतो का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया।
अनुसूचित विभाग के नगर अध्यक्ष राकेश पासवान के नेतृत्व में‌ कार्यकर्ताओं ने सांसद के बयान की घोर निंदा करते हुए जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस नेता कार्तिक हाड़ी ने कहा  है कि छाताबाद में हुई घटना के बाद पार्टी प्रभारी सहित अन्य पीड़ित परिवार से मिलने और उनका दुख-दर्द साझा करने पहुंचे थे। ऐसे संवेदनशील समय में सांसद ढुलू महतो द्वारा वहां पहुंचे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर “चोर” कहना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।

राकेश पासवान ने कहा कि पार्टी परिवार पर इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी करना जनप्रतिनिधि के पद की गरिमा के खिलाफ है। ढुलू महतो अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें,अन्यथा कांग्रेस पार्टी का विरोध आंदोलन और तेज होगा। पुतला दहन कार्यक्रम में प्रदेश आमंत्रित सदस्य मुख्तार खान, राजमुनि देवी, गुड़िया देवी, कृष्णा कुमार सिंह, भीम निषाद, भोला सिंह, बिष्णु कुमार, दिनेश तुरी, अशोक वर्मा, गोपाल पासवान, बीरेंद्र यादव उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top