Advertisements
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बने अशोक
डीजे न्यूज, धनबाद: कांग्रेस के नवगठित प्रदेश कमेटी में अशोक कुमार सिंह को महासचिव का दायित्व दिया गया है। महासचिव बनाए जाने पर धनबाद के कांग्रेसियों में खुशी की लहर है। वक्ताओं ने कहा कि उनके मनोनयन से संगठन सशक्त और एक नई ऊर्जा का संचार होगा।
उन्होंने संगठन के हर पड़ाव एवं सामाजिक कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का काम करते आ रहे हैं।
बधाई देने वालों में जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह योगी , दिलीप मिश्रा, राहुल राज, पप्पू कुमार तिवारी, अनिल साव, मोइन अंसारी, रासविहारी यादव, हरेंद्र शाही, गोपाल धारी, अरविंद सैनी, कामता पासवान आदि हैं।