बलियापुर की खबरें:-
भागलपुर से लापता महिला को पुलिस ने किया बलियापुर में बरामद
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बिहार के भागलपुर से लापता महिला रानी देवी को बलियापुर पुलिस ने बाघमारा के कुंवरडीह से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने महिला को उसके पति और भाई को सौंप दिया। परिजन उसे यहां से भागलपुर लेकर चले गए।
हुआ यूं कि उक्त महिला चार दिन पूर्व भागलपुर के विशनपुर से रांची इलाज कराने आई थी। वापस लौटने के क्रम में महिला गलती से धनबाद रेलवे स्टेशन में उतर गयी। यहां से वह भटककर बाघमारा के कुंवरडीह गांव पहुंच गयी। महिला के भागलपुर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की। थक हारकर परिजन पुलिस से फरियाद की। धनबाद पुलिस के सहयोग से बलियापुर पुलिस ने महिला को खोज निकाला और परिजनों को सौंप दिया।
———————————————-
विद्युत स्पर्शाघात से बिजली मिस्त्री की मौत
बलियापुर: बलियापुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मांडीहा गांव के 26 वर्षीय अफजल खान की मौत रविवार को हो गई। वह बिजली मिस्त्री का काम करता था।
धनबाद के मटकुरिया स्थित महावीर रेजिडेंसी अपार्टमेंट में बिजली का काम करने के क्रम में वह विद्युत स्पर्शाघात की चपेट में आ गया और दम तोड़ दिया। मृतक सलाउद्दीन खान का इकलौता पुत्र था। एक माह पूर्व ही मृतक की शादी हुई थी। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।