Advertisements
गिरिडीह के जिप अध्यक्ष से मिला समिति का प्रतिनिधिमंडल
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक समिति तेतुलमारी का प्रतिनिधिमंडल रविवार को गिरिडीह के जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी से उनके आवास पर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने समिति की ओर से उन्हें शहीद शक्ति की स्मृति चिन्ह भेंट किया और शहीद की तस्वीर जिप सभागार में लगाने की दिशा में सार्थक कदम उठाने का आग्रह किया। जिप अध्यक्ष ने सकारात्मक आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में समिति के सचिव शिव प्रसाद महतो, बिमल कुमार महतो, देवेन्द्र राणा, नरेश महतो (बडा बाबू) आदि थे।