कामर्स संकाय की आठवीं टापर रानी का सपना बैंकिंग सेक्टर में जाने की है

Advertisements

कामर्स संकाय की आठवीं टापर रानी का सपना बैंकिंग सेक्टर में जाने की है

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): शहीद शक्तिनाथ महतो इंटर कॉलेज की कामर्स संकाय की छात्रा रानी कुमारी ने 436 (87.2%) अंक के साथ जिला में आठवां स्थान हासिल किया है। मुनीडीह के बालूडीह निवासी रानी के पिता सहदेव कुमार उड़ीसा में जिंदल कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि मां सुनीता देवी गृहिणी हैं। रानी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व शिक्षकों को दिया है। बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना संजोए रानी ने कहा कि वह प्रतिदिन पांच घंटे का समय पढ़ाई में दिया करती थीं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top