तिसरी में ऑटो पलटने से किशोरी की मौत, आधा दर्जन जख्मी

Advertisements

तिसरी में ऑटो पलटने से किशोरी की मौत, आधा दर्जन जख्मी
डीजे न्यूज, तिसरी(धनबाद) : तिसरी प्रखंड अंतर्गत थानसिंहडीह ओपी क्षेत्र के नारोटांड़ गांव के लेढ़वा पहाड़ी के पास बुधवार को एक सवारी से भरा ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके कारण एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
एक ऑटो थानसिंहडीह की ओर से सवारी लेकर तिसरी आ रही थी। इसी दौरान लेढ़वा पहाड़ी के पास ऑटो चढ़ाव नहीं चढ़ पाया और पीछे ढुलकर गड्ढे मे जाकर पलट गई। गड्ढे में ऑटो के पलटी मारने के कारण कई सवारी ऑटो के नीचे दब गए जिसके कारण बरदही गांव के निवासी दशरथ सिंह की 15 वर्षीय पुत्री अंजनी कुमारी की मौके पर ही मौत गई। इस घटना में ऑटो चालक शिवकुमार रविदास व रवीना देवी सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। परिजनों द्वारा सभी घायलों को बिहार के जमुई जिला ले जाया गया है। जहां पर निजी क्लिनिक में घायलों का इलाज चल रहा है। इधर इस घटना की जानकारी मिलने पर थानसिंहडीह ओपी प्रभारी मनोज सिंह सदलबल घटना स्थल पहुंचे लेकिन इसके पहले ही घटना स्थल से अंजनी कुमारी के शव को और सभी घायलों को घटना से हटा लिया गया था। बाद में थानसिंहडीह ओपी प्रभारी मनोज सिंह और थानसिंहडीह पंचायत के मुखिया पति मदन यादव बरदही गांव पहुंचे। इस दौरान पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाही। किंतु मृतका के परिजन अपनी बेटी का पोस्टमार्टम कराने लिए राजी नहीं हुए। जिसके कारण पुलिस को बेरंग वापस लौट जाना पड़ा। इस मामले खबर लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी। इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर थानसिंहडीह ओपी प्रभारी मनोज सिंह ने कहा कि जांच की जा रही है। जांच के बाद यूडी केस किया जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top