JTET-2026 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 20 जून तक भर सकेंगे फॉर्म

Advertisements

JTET-2026 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 20 जून तक भर सकेंगे फॉर्म

डीजे न्यूज, रांची : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) ने परीक्षा आवेदन प्रपत्र ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 जून 2026 कर दी है। परिषद ने इस संबंध में आवश्यक सूचना जारी करते हुए अभ्यर्थियों को विस्तारित अवधि का लाभ उठाने की अपील की है।

विज्ञप्ति संख्या-39/2026 एवं वेब नोटिस-19/2026 के क्रम में विभागीय निर्देश के आलोक में झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून 2026 तक बढ़ा दी गई है।

जारी सूचना के अनुसार, झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2024 के लिए आवेदन करने वाले कुछ अभ्यर्थियों के मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें JTET-2026 का ऑनलाइन आवेदन भरने में कठिनाई हो रही है। ऐसे अभ्यर्थियों की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की गई थी।

परिषद ने प्राप्त अनुरोधों पर विचार करने के बाद निर्णय लिया है कि केवल ऐसे अभ्यर्थियों को, जो मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी संबंधी समस्या के कारण आवेदन नहीं कर पा रहे हैं, ऑनलाइन आवेदन की निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद विशेष अवसर दिया जाएगा। इस विशेष अवधि के दौरान वे अपनी सामान्य विवरणी वेबसाइट पर दर्ज कर परीक्षा आवेदन प्रपत्र भर सकेंगे।

परिषद ने बताया कि इस विशेष प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत सूचना और आवेदन की प्रक्रिया उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आवेदन कर सकेंगे।

यह सूचना JAC/JTET/2406/24-Secy/470/26, दिनांक 02 जून 2026 के तहत परीक्षा नियंत्रक, झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची द्वारा अध्यक्ष के आदेश से जारी की गई है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top