बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर सिंदरी में होगा ऊर्जा दिवस का आयोजन

Advertisements

बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर सिंदरी में होगा ऊर्जा दिवस का आयोजन

डीजे न्यूज, तिसरा/सिंदरी : आदिवासी जननायक एवं स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा बिरसा मुंडा के शहादत दिवस को लेकर सिंदरी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सोमवार को बिरसा समिति सिंदरी की बैठक समिति के संस्थापक आनंद महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से 9 जून को बिरसा मुंडा के शहादत दिवस को “ऊर्जा दिवस” के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए आनंद महतो ने कहा कि बिरसा मुंडा ने आदिवासियों के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अधिकारों की रक्षा के लिए ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूंका था। उनके नेतृत्व में चले उलगुलान आंदोलन ने अंग्रेजी शासन की नींव हिला दी थी और शोषण के खिलाफ जनजागरण का नया अध्याय लिखा था।

बैठक में तय कार्यक्रम के अनुसार 9 जून की सुबह आठ बजे सभी बिरसा प्रेमी बिरसा समिति परिसर में एकत्रित होंगे। यहां पुष्प अर्पित कर बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद सभी लोग बिरसा तकनीकी संस्थान गौशाला परिसर पहुंचेंगे, जहां स्थापित बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया जाएगा।

समिति के सदस्यों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान और विचारों को स्मरण करने की अपील की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top