सांसद ढुलू महतो पहुंचे पलमा, पूर्व जिप सदस्य रायमुनी के दिवंगत सास को दी श्रद्धांजलि 

Advertisements

सांसद ढुलू महतो पहुंचे पलमा, पूर्व जिप सदस्य रायमुनी के दिवंगत सास को दी श्रद्धांजलि

डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : टुंडी के पूर्व जिला परिषद सदस्य रायमुनि देवी की सास व शिक्षक मंटू मुर्मू की मां सोमरी देवी के श्राद्ध कर्म में शामिल होने धनबाद के सांसद ढुलू महतो मंगलवार को पलमा पहुंचे। सोमरी देवी का निधन 21 मई को हुआ था। सांसद ढुलू महतो रायमुनी देवी के आवास गए और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही शोकाकुल परिवार सदस्यों से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया। इस अवसर पर भाजपा नेता गोपाल पांडेय, शिक्षक मंटू मुर्मू, मुरारीलाल चौधरी आदि मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top