जोड़ापोखर से 15 वर्षीय छात्र लापता, परिजनों की बढ़ी चिंता
डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय छात्र पुनीत कुमार अचानक लापता हो गया है। उसके लापता होने से परिजन चिंतित हैं और उसकी तलाश में जुटे हैं।
पुनीत कुमार उत्क्रमित उच्च विद्यालय, जयरामपुर में दसवीं कक्षा का छात्र है। उसके पिता का नाम जितेंद्र भुइयां उर्फ पप्पु तथा माता का नाम पार्वती देवी बताया गया है। परिजनों के अनुसार, पुनीत चासनाला पेट्रोल पंप से तेल लेकर घर आया था। इसके बाद शुक्रवार को दोपहर करीब 12:30 बजे यह कहकर घर से निकला कि वह कुछ देर में वापस आ जाएगा। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं लौटा। छात्र के वापस नहीं लौटने पर परिजन परेशान हैं। अपने रिश्तेदारों के घरों में खोजबीन कर रही है।