भाकपा माले के दिवंगत नेता को अर्पित की श्रद्धांजलि
दिवंगत जनार्दन के विचारों को करें आत्मसात: आनंद महतो
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): भाकपा माले के दिवंगत नेता जनार्दन हरिजन के दसवीं स्मृति दिवस पर शनिवार को मोदीडीह में संकल्प सभा का आयोजन किया गया। लोगों ने दिवंगत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य पूर्व विधायक आनंद महतो ने दिवंगत को एक संघर्षशील नेता बताया। कहा कि स्व हरिजन जीवन पर्यंत गरीब, किसान, मजदूर एवं दलितों के हक अधिकार के लिए लड़ते रहे। वह पूर्णकालिक सदस्य के रूप में पार्टी का कार्य करते रहे। किसान, मजदूर एवं दलितों की हक की लड़ाई को आगे ले जाने के लिए उनके विचारों पर चलने का आह्वान किया। सभा को संबोधित करने वालों में जिला सचिव बिंदा पासवान, कार्तिक प्रसाद, नकुल देव सिंह, विमल रवानी, राजीव मुखर्जी, विजय पासवान, सुरेश प्रसाद साहू, बबलू महतो, मुखिया राजाराम रजक, ध्रुव कुमार दास, सुखदेव हाड़ी आदि शामिल थे। सभा की अध्यक्षता मंगलमय ने की।