जख्मी छात्र से मिला भाजपा युवा मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल
डीजे न्यूज, बलियापुर: भाजपा युवा मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को शहीद निर्मल महतो मेमोरियल हॉस्पिटल धनबाद पहुंचा। यहां इलाजरत नवोदय विद्यालय बेनागोड़िया के जख्मी छात्र से भेंट किया। पार्टी नेता जगदीश रवानी नेअस्पताल अधीक्षक डॉक्टर दिनेश गिनडोरिया से मुलाकात कर इलाजरत छात्र के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। अस्पताल अधीक्षक ने छात्र का सीटी स्कैन की व्यवस्था करवाया तथा उन्होंने रिपोर्ट्स सामान्य होने की जानकारी दी। आवश्यकतानुसार आगे भी जांच कराने की बातें कहीं। भाजपा नेता ने मामले को स्कूल प्रबंधन की लापरवाही का परिणाम बताया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं ईमानदारी पूर्वक जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है । उनके साथ भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रेमचंद दास, मीडिया प्रभारी बप्पी बाउरी आदि थे।