झारखंड के प्राथमिक शिक्षकों को मई महीने के वेतन पर संकट

Advertisements

झारखंड के प्राथमिक शिक्षकों को मई महीने के वेतन पर संकट

वेतन विपत्र बनाने के लिए पोर्टल में पद संबंधी समस्या से यह स्थिति पैदा हुई, अजाप्टा के पलामू महासचिव ने अपने नेताओं से की हस्तक्षेप की गुहार
डीजे न्यूज, रांची : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ(अजाप्टा) के पलामू जिला महासचिव अमरेश कुमार सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर संघ के राज्य कमिटी के पदाधिकारियों विशेषकर जो रांची में रहते हैं उनसे अनुरोध किया है कि शिक्षकों के वेतन विपत्र बनाने के लिए संबंधित पोर्टल में पद संबंधी समस्या के समाधान के लिए गंभीरतापूर्वक प्रयास करें।
अमरेश सिंह ने कहा है कि उनक जिले में अजाप्टा के विशेष अनुरोध एवं प्रयास से पोर्टल में पद संबंधी दिक्कत रहने के बावजूद पूरे राज्य के शिक्षकों को मार्च और अप्रैल महीने का वेतन भी काफी जद्दोजहद के बाद मिला था। अब मई माह का वेतन पूरे राज्य के शिक्षकों का बाधित है। उन्होंने बताया कि मार्च और अप्रैल का वेतन पुरानी पद्धति पर ही डीडीओ के प्रमाणपत्र के आधार पर भुगतान किया गया। इस बीच राज्यस्तरीय विपत्र पोर्टल में जो सुधार हुआ उसमें स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक का पद दिया ही हुआ नहीं है। साथ ही सहायक शिक्षक ग्रेड पे 4600 का जो पद है उसमें एंट्री ले ही नहीं रहा है और शून्य प्रदर्शित हो रहा है। ऐसी परिस्थिति में मई माह के वेतन विपत्र के निर्माण में काफी समस्या हो रही है। उम्मीद है ऐसी समस्या अन्य जिलों में भी होगी।
अमरेश कुमार सिंह ने बताया है कि रेगुलर वेतन भुगतान के लिये बार बार अनुरोध कर के किसी तरह एक दो महीनों के विपत्र तो पुरानी पद्धति से पास कराया जा सकता है लेकिन यह स्थायी समाधान नहीं है। जब विपत्र पोर्टल में सुधार हुआ तो फिर से स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक का पद छूट गया जबकि संशोधित पोर्टल में स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य का पद शामिल कर लिया गया है। इससे वेतन विपत्र का कार्य लंबित है। अमरेश सिंह ने आग्रह किया है कि संबंधित कार्यालय, पदाधिकारी व कर्मचारी से मिलकर प्राथमिकता के आधार पर इसका निराकरण कराएं क्योंकि ससमय वेतन नहीं मिलने से आम शिक्षक काफी मायूस हैं और सबकी निगाह संघ की ओर है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top