
झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के कार्यालय में विधि विधान के साथ कन्या पूजन संपन्न
डीजे न्यूज, महुदा (धनबाद) : चैती नवरात्र के महानवमी के शुभ अवसर पर रविवार को झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के प्रधान कार्यालय ममता कुंज कंचनपुर में विधि विधान के साथ मां दूर्गा के नौ रूपों का कन्या पूजन किया गया। कन्याओं को मां दुर्गा के नौ रूपो का सिंगार कर पूजन, आरती, भोजन कराने के साथ उनसे आशीर्वाद लिया गया। कन्या पूजन ट्रस्ट के संस्थापक शंकर रवानी, उनकी धर्मपत्नी ममता रवानी ने किया। ट्रस्ट के शंकर ने कहा कि हमारी संस्था बच्चों के संरक्षण पर कार्य करती है। प्रत्येक वर्ष कन्या पूजन कर बच्चियों की सुरक्षा एवं संरक्षण का शपथ लिया जाता है। आदि शक्ति मां दुर्गा के कारण ही बच्चियों के संरक्षण में ताकत मिलती है। मौके पर कोषाध्यक्ष विनोद महतो, चुनू लाल रवानी, मधु रवानी, अनुज कुमार, दीपा कुमारी, शिल्पा कुमारी आदि उपस्थित थे।