झरिया में निकली भव्य निशान शोभा यात्रा, उमड़े श्रद्धालु

Advertisements

झरिया में निकली भव्य निशान शोभा यात्रा, उमड़े श्रद्धालु

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद) : मोहिनी एकादशी (शुक्ल पक्ष) के अवसर पर श्री श्याम मंदिर झरिया धाम प्रांगण से सोमवार को भव्य निशान शोभा यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा झरिया शहर का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धा के साथ निशान अर्पित किया गया।

इस अवसर पर मंदिर के पुजारी गोपाल पांडे द्वारा निशान पूजा पूरे विधि-विधान से संपन्न कराई गई। पूजा में यजमान के रूप में बिमला देवी, मीरा देवी, ममता देवी एवं संतोष देवी शामिल हुईं।

निशान शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए और पूरे मार्ग में भक्ति का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए उत्साहपूर्वक यात्रा में भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष रघुवीर गोयल, सचिव शिवकुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विवेक सिंघल, सह कोषाध्यक्ष संदीप कथूरिया सहित विक्की शर्मा, यशवंत अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top