इंटर की परीक्षा में राजमिस्त्री की बेटी जिले की सेकेंड टापर मैट्रिक की परीक्षा में भी दूसरी बेटी रह चुकी है सेकेंड टापर

Advertisements

इंटर की परीक्षा में राजमिस्त्री की बेटी जिले की सेकेंड टापर

मैट्रिक की परीक्षा में भी दूसरी बेटी रह चुकी है सेकेंड टापर

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बलियापुर  की कला संकाय की छात्रा शीतल कुमारी महतो ने जिले में सेकेंड टापर होने का गौरव हासिल की है। प्रखंड स्तर पर वह टापर है। शीतल ने 448 (89.60%) अंक लाया है। बंदरचुंआ निवासी शीतल पढ़ाई जारी रख सरकारी सेवा में जाना चाहती है। इसके लिए वह टेक्निकल शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा व्यक्त किया है।  इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा में इनकी छोटी बहन सविता कुमारी महतो ने जिला सेकेंड टॉपर रही है।  शीतल कुमारी महतो ने कहा कि वह हमेशा इंटरनेट मीडिया या सोशल मीडिया से दूर रही।  शीतल के पिता नवीन कुमार महतो राजमिस्त्री का काम करते हैं जबकि मां सुनीता देवी गृहिणी हैं। तीन बहनों में वह सबसे बड़ी है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है।
—————————-
बलियापुर: पीएमश्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बलियापुर के कला संकाय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। परीक्षा में शामिल सभी 61 छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। शीतल महतो 89.60%,  सुमति कुमारी महतो 87.40%, पायल कुमारी 87% अंक प्राप्त किया है।
बलियापुर स्थित प्लस टू हाई स्कूल के विज्ञान संकाय में 165 परीक्षार्थी शामिल हुए और सभी उत्तीर्ण हुए हैं। संदेश कुमार महतो ने 94.6%,
लखी कुमारी 90.6%, पूनम कुमारी 89.8% अंक हासिल किया है।

प्लस टू उच्च विद्यालय बलियापुर कला संकाय में खम्मा गोराय 85.6%, भारती कुमारी 84. 4%, पायल चटर्जी 83.6%,
प्लस टू उच्च विद्यालय बलियापुर कॉमर्स संकाय में प्रिया राय 79.8% , श्रेया खवास 79.2% ,
सुखदेव गोप 78.8% ,

प्लस टू उच्च विद्यालय आमटाल साइंस संकाय में अनिवेश कुमार महतो 86.2% , उदय कुमार 85.4%,  सुमित कुमार पासवान 85.2% ,

कॉमर्स संकाय में सृष्टि कुमारी 66% , मसूदन कुमार पासवान 63%, नीले प्रदुमानी कुमारी 61.40%,  कला संकाय में चांदनी कुमारी 88.2%,  लक्ष्मी कुमारी 84% तथा नोबिता कुमारी 82.0 % अंक लाया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top