ग्लोबल स्कूल ऑफ गोविंदपुर में लगा शिविर, सैकड़ों की निशुल्क जांच

Advertisements

ग्लोबल स्कूल ऑफ गोविंदपुर में लगा शिविर, सैकड़ों की निशुल्क जांच

बच्चों की नियमित चिकित्सीय जांच एवं अभिभावक-विद्यालय के बीच बेहतर समन्वय जरूरी : डॉ. खालिद
डीजे न्यूज, गोविंदपुर(धनबाद) : ग्लोबल स्कूल ऑफ गोविंदपुर में बुधवार को अभिभावक उन्मुखीकरण एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ “जीवन” एनजीओ के संस्थापक अनिल सिंह ने समावेशी शिक्षा विषय पर संबोधन किया। असर्फी हॉस्पिटल धनबाद के सहयोग से विद्यालय परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया।
ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया के संचालक डॉ. एस. खालिद ने कार्यक्रम का उदेश्य बताया। उन्होंने अपने संबोधन में नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व तथा अभिभावक-विद्यालय के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।
विद्यालय की प्राचार्या चांदनी त्रिगुनायत ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय की अध्यक्ष डॉ. निकहत परवीन भी उपस्थित थीं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों व विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन विद्यार्थियों द्वारा किया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top