कतरासगढ़–निचितपुर रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर निर्माण प्रस्ताव की जांच शुरू
डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद लोकसभा क्षेत्र की जनता की वर्षों पुरानी मांग एवं आवागमन की समस्या को गंभीरता से लेते हुए धनबाद के सांसद ढुलू महतो द्वारा कतरासगढ़–निचितपुर रेलवे क्रॉसिंग संख्या 1/SPL/2E पर फ्लाईओवर निर्माण को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र प्रेषित किया गया था।
सांसद ढुलू महतो की पहल पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र भेजकर अवगत कराया है कि सांसद द्वारा दिए गए सुझावों एवं प्रस्ताव की जांच कराई जा रही है तथा जांच उपरांत आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
यह पहल क्षेत्र की जनता को जाम, दुर्घटना एवं दैनिक आवागमन की परेशानी से राहत दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सांसद ढुलू महतो लगातार धनबाद लोकसभा क्षेत्र के आधारभूत ढांचे, सड़क, रेल एवं जनसुविधाओं के विकास को लेकर सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
सांसद ढुलू महतो ने कहा कि क्षेत्र की जनता की सुविधा एवं विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से उठाया जाता रहेगा।