मजदूर का बेटा बना जिले का सेकेंड टापर
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद) : प्लस टू हाई स्कूल बलियापुर के छात्र भावेश कुमार महतो ने विज्ञान संकाय में 90.06 प्रतिशत (473) अंक हासिल कर जिले का सेकेंड टॉपर बना है। पहाड़पुर निवासी मजदूर रंजीत कुमार महतो व पूर्णिमा देवी का पुत्र भावेश ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता, गुरुजनों व परिजनों को दिया है। भावेश इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहता है। विधायक चन्द्रदेव महतो, भाजपा नेत्री तारा देवी, जिप सदस्य श्वेता कुमारी, मुखिया दिलीप कुमार महतो, पंसस दिवाकर महतो ने छात्र को बधाई दी है।