गरबा-डांडिया की मस्ती में सराबोर हुआ धनबाद, ‘डांडिया धमाका सीजन-2’ में उमड़ा उत्साह

गरबा-डांडिया की मस्ती में सराबोर हुआ धनबाद, ‘डांडिया धमाका सीजन-2’ में उमड़ा उत्साह

डीजे न्यूज, धनबाद : हीरापुर स्थित गीताश्री मंडप में शुक्रवार को ‘डांडिया धमाका सीजन-2’ धूमधाम से संपन्न हुआ। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों, संगीत की धुन और गरबा-डांडिया के उत्साह ने पूरे आयोजन को उत्सवमय बना दिया। प्रतिभागियों ने देर तक नृत्य कर सांस्कृतिक संध्या का भरपूर आनंद लिया।

कार्यक्रम में लाइव डीजे, नॉनस्टॉप गरबा-डांडिया, डांस शोकेस, क्विज, मनोरंजक गतिविधियां और सेल्फी कॉर्नर आकर्षण के केंद्र रहे। अनलिमिटेड फूड की व्यवस्था ने भी लोगों का ध्यान खींचा। संगीत और नृत्य के बीच प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर आयोजन को यादगार बनाया।

लगातार दूसरे वर्ष आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन अमन गुप्ता और पॉपिंग सौरव ने किया। सात्विक आईवीएफ मुख्य प्रायोजक के रूप में जुड़ा रहा। आयोजन का उद्देश्य धनबाद में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ लोगों को संगीत और नृत्य के माध्यम से एक मंच पर जोड़ना था।

आयोजकों ने कार्यक्रम को मिले शानदार प्रतिसाद के लिए धनबादवासियों, प्रतिभागियों, मुख्य प्रायोजक सात्विक आईवीएफ, सभी सहयोगियों और आयोजन टीम के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि लोगों का उत्साह और समर्थन भविष्य में इससे भी बड़े आयोजन करने की प्रेरणा देता है।

‘डांडिया धमाका सीजन-2’ संगीत, संस्कृति और मनोरंजन के रंगों से सजी यादगार शाम बनकर संपन्न हुआ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top