सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की छात्राओं को नर्स सपना कुमारी ने सिखाया सफलता का सूत्र

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की छात्राओं को नर्स सपना कुमारी ने सिखाया सफलता का सूत्र

डीजे न्यूज, गिरिडीह : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में शनिवार को आयोजित वंदना सभा में सदर अस्पताल की नर्स सपना कुमारी ने छात्राओं को मेहनत, संस्कार और सेवा भावना का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम जरूरी है। मेहनत कभी बेकार नहीं जाती और सच्ची लगन से लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन से हुआ। मुख्य अतिथि सपना कुमारी ने वरिष्ठ दीदी सरिता कुमारी एवं सरिता बर्णवाल के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद छात्राओं ने सामूहिक वंदना प्रस्तुत की।

वरिष्ठ दीदी सरिता कुमारी ने मुख्य अतिथि का परिचय कराया। वहीं, सरिता बर्णवाल ने अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया।

अपने संबोधन में सपना कुमारी ने कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में अहम भूमिका निभाती है। छात्राओं को पढ़ाई के प्रति समर्पित रहने और कठिन परिस्थितियों में भी हिम्मत नहीं हारने की सीख देते हुए उन्होंने सेवा भावना को जीवन का श्रेष्ठ धर्म बताया।

कार्यक्रम में विद्यालय की सभी दीदी जी तथा कक्षा षष्ठ से दशम तक की छात्राएं मौजूद थीं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top