गोविंदपुर लायंस क्लब ने लगाया स्वास्थ्य मेला
डीजे न्यूज, गोविंदपुर(धनबाद) : गोविंदपुर लायंस क्लब की ओर से शनिवार को पन्नालाल सलूजा कॉम्प्लेक्स में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने विभिन्न चिकित्सीय सेवाओं का लाभ उठाया। आयोजन डॉ. लाल पैथलैब्स, एएसजी आई हॉस्पिटल, डॉ. करण डेंटल क्लिनिक एवं आर्यन मेडिकल के सहयोग से किया गया। इसमें निःशुल्क नेत्र जांच, दंत परीक्षण, सामान्य स्वास्थ्य परामर्श, रक्तचाप, ब्लड शुगर, बॉडी वेट एवं एसपीओ 2 की जांच की गई। स्वास्थ्य मेला में डॉ. शशि भूषण सिंह, डॉ. करण नरंग, डॉ. संजय कुमार एवं रवि कुमार सिन्हा ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।इस अवसर पर नीट (यूजी) 2026 में सफलता के लिए दो मेधावी विद्यार्थियों अब्दुल खल्लाक उमर एवं विक्रम मंडल को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष ईसा शमीम एवं सचिव राकेश कुमार ने दोनों विद्यार्थियों को शॉल, पुष्पगुच्छ एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में अध्यक्ष ईसा शमीम ने कहा कि लायंस क्लब का उद्देश्य समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना भी है। अध्यक्षता कार्यक्रम चेयरपर्सन रोशन कुमार अग्रवाल तथा संचालन कोमल साव ने किया। इस अवसर पर जोनल चेयरपर्सन एसके रॉय, क्लब एडमिनिस्ट्रेटर राजेश जायसवाल, संदीप विश्वकर्मा, सपना लिखमनिया, एलएन सेन आदि अनेक सदस्य मौजूद थे।