धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर गिरिडीह कांग्रेस का विजय मार्च, कैंडल मार्च के बाद बांटी मिठाई
डीजे न्यूज, गिरिडीह : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद गिरिडीह में कांग्रेस पार्टी ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कैंडल मार्च के साथ विजय मार्च निकाला। कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नेता जिला कांग्रेस कार्यालय से टावर चौक तक मार्च करते हुए पहुंचे। इस दौरान “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद”, “राहुल गांधी जिंदाबाद” और “छात्र एकता जिंदाबाद” के नारे लगाए गए। टावर चौक पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और इस्तीफे को संघर्ष की जीत बताया।
इस अवसर पर कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि “धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा सत्य की जीत है, लोकतंत्र की जीत है। यह लड़ाई सिर्फ छात्रों की नहीं है, यह लड़ाई देश के एक-एक आदमी की है जो भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ है।”
वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अजय सिन्हा ने कहा कि “अंततः संघर्ष की जीत हुई। यह जीत न्याय की जीत है और यह तो सिर्फ शुरुआत है। हमें इस भ्रष्ट व्यवस्था को बदलना है।”
कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुहेल अख्तर, सरफराज अंसारी, राजेश दुरी, समीर चौधरी, बिलाल अहमद हुसैनी, मेराज अख्तर, शाहनवाज आलम, प्रवीण हेंब्रम, नरेश पाठक, टार्ज़न, अमित सिन्हा, निजामुद्दीन अंसारी, इरफान अली, साबिर हुसैन, प्रोफेसर मुमताज अंसारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।