गिरिडीह में एसआईआर ड्यूटी के दौरान महिला बीएलओ से मारपीट व मोबाइल छीनने के आरोप

गिरिडीह में एसआईआर ड्यूटी के दौरान महिला बीएलओ से मारपीट व मोबाइल छीनने के आरोप

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह में एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान महिला बीएलओ के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बीएलओ रूबी प्रवीण ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि व्हिटटी बाजार के कुंजड़ा मुहल्ला स्थित मस्जिद गली में सर्वे के दौरान मोहम्मद फैयाज और उसके बेटे ने उनके साथ धक्का-मुक्की की, मोबाइल छीन लिया और मारपीट की। किसी तरह जान बचाकर वह वहां से निकलीं और सहकर्मियों को सूचना दी। शुक्रवार को कई महिला बीएलओ थाना पहुंचीं और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ड्यूटी के दौरान सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top