गिरिडीह के उपायुक्त ने सौ से अधिक फरियादियों की सुनीं समस्याएं

गिरिडीह के उपायुक्त ने सौ से अधिक फरियादियों की सुनीं समस्याएं

कई का किया ऑन द स्पॉट निष्पादन, अधिकारियों को प्राथमिकता से समाधान के दिए निर्देश

डीजे न्यूज, गिरिडीह : समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे सौ से अधिक फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों के निष्पादन का निर्देश दिया। कई मामलों का मौके पर ही निराकरण करते हुए उपायुक्त ने आमजनों को त्वरित राहत प्रदान की।

जनता दरबार में इसके अतिरिक्त बिजली, राशन, खाद्यान्न, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कृषि, मनरेगा, अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेयजल, म्यूटेशन, जमाबंदी, जमीनी विवाद, पारिवारिक कलह, मारपीट सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। उपायुक्त ने सभी मामलों पर संवेदनशीलता के साथ सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि आमजनों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता दरबार शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है, जिसके जरिए लोगों की समस्याओं का शीघ्र एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top