गांडेय में हथियार के बल पर फाइनेंसकर्मी से एक लाख तीस हजार रुपये की लूट
फायरिंग कर फैलाई दहशत, सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों की तलाश
डीजे न्यूज, गांडेय(गिरिडीह) : गांडेय के बंधाबाद में गुरुवार को दिनदहाड़े हथियार के बल पर एक फाइनेंस कर्मी से एक लाख तीस हजार रुपये की लूट का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घटना की सूचना पर पहुंची गांडेय थाने की पुलिस अपराधियों की धर पकड़ को लेकर छापेमारी कर रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन लिमिटेड बोकारो के असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर सौरव शर्मा गुरुवार सुबह लोन वसूली के लिए गांडेय प्रखंड के बंधाबाद पहुंचे थे। दोपहर करीब एक बजे कलेक्शन की रकम लेकर अपने मोटरसाइकिल से निकले, थे। तभी पहले से घात लगाए बैठे एक बाइक पर सवार अज्ञात अपराधियों ने उन्हें बंधाबाद के समीप रोक लिया। इस दौरान दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने फायरिंग भी की तथा फाइनेंस कंपनी के मैनेजर के बाइक की चाबी भी ले ली।अपराधियों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने सौरव शर्मा को घेरते ही हथियार निकाल लिए। विरोध करने पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से अपराधियों ने हवाई फायरिंग भी की। इसके बाद अपराधी सौरव के पास मौजूद बैग जिसमें 1 लाख 30 हजार रुपये थे, छीनकर फरार हो गए। जाते-जाते अपराधिधी मैनेजर की बाइक की चाबी भी अपने साथ ले गए ताकि उनका पीछा न किया जा सके। घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर कमलेश पासवान गांडेय थाने की पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची तथा घटना का जायजा लिया। साथ ही आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर अपराधियों की धरपकड़ के लिए नाकेबंदी कर जांच करने में जुटी हुई है। घटना की सूचना पर एसडीपीओ भी घटना स्थल पर पहुंचे तथा घटना का जायजा लेकर अपराधियों के धर पकड़ के लिए छापेमारी कर रहे हैं।