एसआइआर में लापरवाही बरतने के लिए 23 वॉलिंटियर्स को स्पष्टीकरण देने का निर्देश

एसआइआर में लापरवाही बरतने के लिए 23 वॉलिंटियर्स को स्पष्टीकरण देने का निर्देश

डीजे न्यूज, धनबाद: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में लापरवाही बरतने के लिए 23 वॉलिंटियर्स को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।

इसमें निरसा विधानसभा के वॉलिंटियर पार्थ सारर्थी पाण्डेय, सहायक शिक्षक, बूथ संख्या-88, अल्पना दत्ता, सहायक शिक्षिका, बूथ संख्या-99, लक्ष्मीकांत सिन्हा, सहायक शिक्षक, बूथ संख्या-100, महुआ मुखोपाध्याय सहायक शिक्षिका, बूथ संख्या-300, कन्हेया मिश्रा सहायक शिक्षक, बूथ संख्या-333,  तापस पाल सहायक शिक्षक, बूथ संख्या-351, धनबाद विधानसभा के वॉलिंटियर अनिता कश्यप, सहायक शिक्षिका, बूथ संख्या-31, बदरे आलम गजाला, सहायक शिक्षक, बूथ संख्या-80, महेन्द्र कुमार यादव सहायक शिक्षक, बूथ संख्या-106, सोनी कुमारी सहायक शिक्षिका बूथ संख्या-114,  ओम प्रकाश शर्मा सहायक शिक्षक, बूथ संख्या-133,  आभा कुमारी सहायक शिक्षिका, बूथ संख्या-136, संतोष कुमार सिंह सहायक शिक्षक, बूथ संख्या-141, इन्द्रानी तिवारी सहायक शिक्षिका, बूथ संख्या-145,  किरण मीरा लकड़ा सहायक शिक्षिका, बूथ संख्या-146, शकुन्तला कुमारी सहायक शिक्षिका, बूथ संख्या-169, स्वेता कुमारी, सहायक शिक्षिका, बूथ संख्या-160,  सरोज कुमारी सहायक शिक्षिका, बूथ संख्या-161, कलावती कुमारी, सहायक शिक्षिका, बूथ संख्या-163, पवन कुमार झा, सहायक शिक्षक, बूथ संख्या-164,  कुमुदलता गुप्ता सहायक शिक्षिका, बूथ संख्या-165, झरिया विधानसभा के वॉलिंटियर शजदा नसरीन, सहायक शिक्षिका, बूथ संख्या-165 तथा प्रियंका कुमारी, सहायक शिक्षिका बूथ संख्या-184 को शो-कोज किया गया है।

दरअसल, 30 जून को सभी मतदान केन्द्रों में बीएलओ और बीएलए 2 की एसआइआर-2026 से संबंधित आवश्यक बैठक आयोजित की गई थी। इसमें सहयोग के लिए वॉलिंटियर्स को बूथ में बीएलओ के साथ उपस्थित होकर उनके कार्य में सहयोग करने का निर्देश दिया गया था। जिसके लिए वॉलिंटियर्स को पूर्व में ही प्रशिक्षण भी दिया गया था। परन्तु जिला के हेल्प डेस्क मैनेजर जब दूरभाष पर वॉलिंटियर्स का सम्पर्क किया तब 23 वॉलिंटियर्स अनुपस्थित पाये गये। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि उनका यह रवैया निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य के प्रति उनकी लापरवाही एवं उच्च अधिकारियों के आदेश की अवहेलना है।

इसलिए सभी 23 वॉलिंटियर्स को 24 घंटे के अंदर अपना स्पष्टीकरण जिला निर्वाचन पदाधिकारी को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top