एसआईआर का मकसद सही आदमी छूटे नहीं और गलत की इंट्री न हो : विनय सिंह
भाजपा पचंबा मंडल की बैठक में नवमनोनीत अध्यक्ष कुंदन सिंह और प्रभारी देवराज का स्वागत
डीजे न्यूज, गिरिडीह : शिवपुरी में शनिवार को भाजपा पचंबा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह ने की। मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवराज ने संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान बिजली-पानी की समस्या पर 11 मई को डीसी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कार्यक्रम की सफलता को लेकर रणनीति बनाई गई।
बैठक में नवमनोनीत मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत व अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का विश्वास जताया। पार्टी के वरिष्ठ नेता इंजी. विनय कुमार सिंह ने चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में बूथ स्तर पर मुस्तैदी से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय भूमिका निभाएं। विनय सिंह ने कहा कि एसआईआर का सीधा मकसद है सही आदमी छूटे नहीं और गलत आदमी की इंट्री नहीं हो।
11 मई को डीसी कार्यालय का घेराव
बैठक में बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार और जनसंपर्क बढ़ाने पर बल दिया गया। साथ ही पानी और बिजली की गंभीर समस्या को लेकर आगामी 11 मई को डीसी कार्यालय गिरिडीह के समक्ष आयोजित घेराव एवं धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या में पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन हित और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में भाजयुमो प्रदेश मंत्री संजीव कुमार, सुनीत सिंह, अजय पाठक, दिलीप कुमार, राहुल राज सिन्हा, संजय गुप्ता, संतोष साव, संतोष पासवान, राहुल कंधवे, सुमन सिन्हा, सुभाष पांडेय, चुन्नू नारायण देव, सुरजो नाथ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।