एमएमडीआर बिल के विरोध में झामुमो ने टावर चौक पर किया प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

एमएमडीआर बिल के विरोध में झामुमो ने टावर चौक पर किया प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

डीजे न्यूज, गिरिडीह : एमएमडीआर बिल के विरोध में झामुमो ने आज शहर के टावर चौक में प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि भाजपा के लोग दलाली करने का काम करते हैं.

अडानी-अंबानी के जूता उठाने वाले लोग आज हेमंत सोरेन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं और हर बात में हेमंत सोरेन मुर्दाबाद और हेमंत सोरेन चोर है जैसे नारे लगाते हैं, अब झामुमो बर्दाश्त नहीं करेगी. संजय सिंह ने कहा कि अगर केंद्र सरकार एमएमडीआर बिल को वापस नहीं लेती है तो झामुमो कार्यकर्ता एक बार फिर से शहादत देने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मंशा है कि किसी तरह हेमंत सोरेन को परेशान करे, लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा. इस बिल के पारित होने के बाद सबसे ज्यादा असर मैया सम्मान योजना पर पड़ने की आशंका है, इसलिए झामुमो इस बिल को कतई पारित नहीं होने देगा.मौके पर बड़ी संख्या में झामुमो नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top