एफपीओ की बहनों ने उपायुक्त को बांधा रक्षा सूत्र
डीजे न्यूज, धनबाद: रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में गुरुवार को कृषक उत्पादक संगठन, गोविंदपुर किसान साथी प्रोड्यूसर कंपनी, से जुड़ी महिला सदस्यों ने उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन से शिष्टाचार भेंट कर उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। इस अवसर पर एफपीओ की बहनों ने उपायुक्त को शुभकामनाएं दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
उपायुक्त ने सभी महिला सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए त्योहार की बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिले की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और आजीविका संवर्धन में एफपीओ से जुड़ी महिलाओं की भूमिका अत्यंत सराहनीय है।
उपायुक्त ने एफपीओ द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना की। साथ में जिले की सभी बहनों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए निरंतर कार्य करने की बात कही।
इस अवसर पर डीएमएफटी पीएमयू के अमर कुमार श्रीवास्तव, एफपीओ के सीईओ अब्दुल कयूम अंसारी, अंजना देवी, अंजली देवी, बिमला देवी, सरिता देवी, सुषमा देवी, मिथिला देवी, कल्पना देवी, मांडू देवी उपस्थित रहे।
इससे पहले अल्टीमेट एनर्जी रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड, धांगी मोड़ के विद्यार्थियों द्वारा उपायुक्त को रक्षा सूत्र बांधकर उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।