बिग ब्रेकिंग : मनियाडीह में मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में एक अपराधी को लगी गोली

बिग ब्रेकिंग : मनियाडीह में मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में एक अपराधी को लगी गोली
डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : मनियाडीह थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक अपराधी को पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मनियाडीह पुलिस छापेमारी करने गई थी। इसी क्रम में अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाब में फायरिंग की तो गोली लगने से एक अपराधी घायल हो गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top