सरिया के पावापुर में मिट्टी की दीवार गिरने से मां वकी मौत, दो पुत्र गंभीर रूप से घायल
डीजे न्यूज, सरिया, गिरिडीह : सरिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पावापुर में मिट्टी की दीवार गिरने से हीरालाल यादव की पत्नी तलिया देवी (65 वर्ष) की दबकर आकस्मिक मृत्यु हो गई वहीं, इस हादसे में उनके दो पुत्र सोनू यादव एवं खेमलाल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज धनबाद में चल रहा है।
घटना की दुखद सूचना मिलने पर बगोदर विधायक सह सचेतक नागेन्द्र महतो मृतका के आवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को इस दुख की घड़ी में हर संभव सहयोग एवं मदद का भरोसा दिलाया।
इस दौरान पंचायत समिति सदस्य सुरेश ठाकुर, मनोज यादव, प्रेमचंद यादव, गिरधारी यादव, मंटू यादव, संजीत यादव सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।